बालोद: रानीतराई में आवारा कुत्तों के हमले में 10 बकरियों की मौत, चरवाहा पत्नी संग बकरियों को चराने गया था
Balod, Balod | Apr 29, 2026 बालोद जिले से एक बेहद भावुक कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां आवारा कुत्तों के झुंड ने बकरियों पर हमला कर 10 बकरियों को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद बुजुर्ग चरवाहा मृत बकरियों के पास बैठकर बिलखता रहा, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। मिली जानकारी के अनुसार मामला बालोद कोतवाली थाना क्षेत्र के रानीतराई गांव का है।