महिदपुर: आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ वार्ड नंबर 6 यादव मोहल्ला से एक विशाल कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई
महिदपुर नगर में आज आस्था और उत्साह का अनूठा संगम देखने को मिला, जहाँ वार्ड नंबर 6 यादव मोहल्ला से एक विशाल कावड़ यात्रा की शुरुआत हुई। यह धार्मिक यात्रा सुप्रसिद्ध केदारेश्वर महादेव मंदिर से विधि-विधान से प्रारंभ होकर नगर के प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए धुर्लटेश्वर महादेव मंदिर (धुलित) पहुँचकर संपन्न होगी सावन के पावन महीने में चारों ओर बम-बम भोले की गूंज है।