एक महिला का उनके तीन बच्चों के साथ कथित तौर पर अपहरण कर लेने का मामला सामने आया है। घटना मधेपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में घटित हुई है। महिला का तीन बच्चे के साथ एक पखवाड़े पूर्व अपहरण कर लिया गया। इस संबंध में अपहृत महिला के ससुर ने मधेपुर थाना में एफआईआर दर्ज कराई है।