झांसी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बी.बी.जी.टी.एस. मूर्ति ने शुक्रवार को रिजर्व पुलिस लाइन में आयोजित साप्ताहिक परेड का निरीक्षण किया। उन्होंने परेड की सलामी लेने के बाद पुलिसकर्मियों की गणवेश, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का अवलोकन किया। परेड के पश्चात एसएसपी ने पुलिस लाइन स्थित शस्त्रागार, परिवहन शाखा, मेस, जिम और यूपी-112 कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।