सबका सम्मान जीवन आसान निश्चय के तहत मंगलवार को रानीगंज के पहुंसरा पंचायत सरकार भवन में शिविर लगाकर अधिकारियों ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डीसीसी रोजी कुमारी, बीडीओ रूबी कुमारी, पहुंसरा पंचायत की मुखिया सीता देवी, उप प्रमुख कलानंद सिंह आदि के द्वारा ग्रामीणों की समस्याओं को लेकर लिखित आवेदन लिया गया।