जगाधरी: साढौरा में देर रात अचानक बैंक का सायरन बजा, पुलिस मौके पर पहुंची, जांच जारी
रविवार को सुबह 5:00 मिली जानकारी के अनुसार साढौरा के बैंक में सेफ्टी के लिए लगाया गया सायरन देर रात अपने आप ही बजे उठा। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी मौके पर बैंक मैनेजर को बुलाकर के बैंक के अंदर चेक किया गया मगर कोई भी संदिग्ध वहां पर नजर नहीं आया। सायरन बजाने का क्या कारण था इसको लेकर पुलिस ने अपनी कार्रवाई शुरू की है।