बेलदौर: बेलदौर में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई, सात ट्रैक्टर जब्त, खनन माफियाओं में हड़कंप
खगड़िया जिले के बेलदौर थाना क्षेत्र में गुरुवार को अवैध खनन के खिलाफ खनन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सात ट्रैक्टर जब्त किए। यह कार्रवाई खनन इंस्पेक्टर सपना कुमारी के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के गोंगी और माली इलाके में की गई। जानकारी के अनुसार, अवैध खनन की सूचना पर खनन विभाग की टीम ने छापेमारी कर खनिज परिवहन में लगे सात ट्रैक्टरों को जब्त कर लिया। जब्त सभ