जलेसर: थाना क्षेत्र जलेसर में घर से स्कूल पढ़ने गया 14 वर्षीय लड़का जनपद मथुरा के महावन से मिला, पिता ने दर्ज कराया था मुक़दमा
Jalesar, Etah | Feb 10, 2024 थाना क्षेत्र जलेसर निवासी पिता संजीव कुमार ने 14 वर्षीय पुत्र अनमोल के मामले में थाना जलेसर पर अपराध संख्या 32/24 धारा 363 के तहत मुकदमा दर्ज कराया था। जलेसर थानाध्यक्ष अमित कुमार तोमर ने बताया कि मामले में तत्काल टीमों को लगाया गया था, जिसके चलते लड़के को तलाशने में सफलता मिल गयी है। लड़के को सकुशल परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।