फिरोज़ाबाद: थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूपुर माता मंदिर के पास बगीची में बेसमेंट की नीव खोदते समय मिट्टी धसकने से दबकर मजदूर की मौत
-थाना दक्षिण क्षेत्र हिमायूपुर मातावाला मंदिर के पास बगीची में बेसमेंट में नींव की खुदाई करते समय नींव खिसकने के मजदूर दब गया, चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग आ गए, लोगो व अन्य मजदूरों की सहायता से उसे बाहर निकाला गया, आनन फानन में उसी हालत में जिला अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया, परिजनों में कोहराम मच गया।