फिरोज़ाबाद: थाना रिजावली क्षेत्र ग्राम पहाड़पुर के पास 24 मई को सड़क हादसे में गंभीर घायल युवक की हुई मौत
जनपद एटा के थाना सकरौली क्षेत्र जरानी कला निवासी नवी सेन 24 मई 2024 को मैक्स की टक्कर से गंभीर घायल हो गया था। जिसका आगरा उपचार के दौरान हालत बिगड़ी तो परिजन अलीगढ़ की ओर ले जाने लगे, रास्ते में मौत हो गई। शव को बुधवार की सुबह पोस्टमॉर्टम को जिला अस्पताल लाया गया। जहां शव का पोस्टमॉर्टम कराया जा रहा है।