जयपुर: राजस्थान में प्रीमानसून बारिश का दौर जारी, बीकानेर, जयपुर व कोटा संभाग के कई इलाकों में हुई अच्छी बरसात
Jaipur, Jaipur | Jun 22, 2026 राजस्थान में प्री मानसून की बारिश का दौर रविवार को भी जारी रहा बीकानेर जयपुर और कोटा संभाग के कई इलाकों में सुबह-शाम तक अच्छी बरसात हुई श्री गंगानगर हनुमानगढ़ झुंझुनू जयपुर और कोटा समेत कई जिलों में 10 से 30 मिमी तक बारिश दर्ज की गई जबकि श्रीगंगानगर में बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई सीकर के धोद में सबसे अधिक 65 मिमी बारिश रिकार्ड की गई है।