जसवंतनगर: नगर के सदर बाजार में बाइक को ट्रैक्टर ने मारी टक्कर, बाइक सवार हर्ष की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
जसवंतनगर के सदर बाजार में स्थित इमली पेड़ के पास एक ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार 16 वर्षीय किशोर प्रिंस निवासी गारमपुर घायल हो गया। टक्कर के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। पुलिस कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने घायल प्रिंस को सीएचसी पहुंचाया, डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंचे परिजनों में मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।