रामसनेहीघाट में गौ सम्मान आवाहन अभियान के तहत एक गौ सम्मान यात्रा का आयोजन किया गया। तहसीलदार शशांक नाथ उपाध्याय को गौ सुरक्षा एवं सम्मान से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया। श्री गोपाल जी गौ सेवा नारायण सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष अजय तिवारी सहित कई लोग मौजूद रहे।