हिण्डोली: सर्वेश तिवारी को दीर्घ सेवा अलंकार सम्मान से नवाजा गया
Hindoli, Bundi | Oct 19, 2025 स्काउटिंग के क्षेत्र में दीर्घकालिक श्रेष्ठ सेवाओं हेतु दिए जाने वाले राज्य स्तरीय प्रतिष्ठित दीर्घसेवा अलंकार सम्मान हेतु यूनिट लीडर डॉ सर्वेश तिवारी का चयन किया गया है।संगठन के स्थानीय संघ सचिव सतीश कुमार जोशी ने बताया कि राज्य मुख्यालय द्वारा दीर्घ सेवा अलंकार मैडल यूनिट लीडर के रूप में दी जाने वाली दीर्घकालीन समर्पित सेवाओं के अभिनंदन स्वरूप प्रदान किया।