मंडी: पुलिस ने सुलझाया पुलघराट में हुए चिट्टा केस के बाद मांगी गई फिरौती का मामला, फरार दो आरोपियों को पंजाब से किया गिरफ्तार
Mandi, Mandi | Apr 13, 2024 एएसपी सागर चन्द्र मंडी के पुलघराट मे हुए चिट्टा केस के बाद मांगी गई फिरौती के मामले को पुलिस ने सुलझा लिया है ।इस चिट्टा केस मे मौका से भाग गये दो आरोपियों में से एक की सुकेती खड्ड मे डूबने से मौत हो गई थी ।फरार 2 आरोपियों को पंजाब से गिरफ्तार किया गया ।मृतक आरोपी के पिता ने पुलिस को शिकायत की थी किउनके लड़के के नाम पर अढ़ाई लाख रुपये की फिरौती मांगी गई थी ।