मंडी: व्यक्तिगत लड़ाई को विश्वविद्यालय के मुद्दों से न जोड़ें, समस्याओं के समाधान में सभी सहयोग करें - अनुपमा सिंह, प्रो-वीसी
Mandi, Mandi | Apr 13, 2024 एसपीयू की प्रो-वीसी अनुपमा सिंह ने बयान में कहा कि विश्वविद्यालय के मुद्दों को व्यक्तिगत लड़ाई से नहीं जोड़ना चाहिए। गौरतलब है कि एक अध्यापक संघ द्वारा एसपीयू मंडी की गतिविधियों को छात्र विरोधी होने का आरोप समाचार पत्रों के माध्यम से लगाया है। इसपर अनुपमा सिंह ने बताया कि एसपीयू मंडी अभी मात्र दो वर्ष का शिशु है।