मंडी: उपायुक्त अपूर्व देवगन ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के 4 पोलिंग बूथों का किया निरीक्षण
Mandi, Mandi | Apr 12, 2024 शुक्रवार को उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्व देवगन ने बल्ह विधानसभा क्षेत्र के रियूर-1 और 2 व रिवालसर-1 और 2 पोलिंग बूथ में व्यवस्थाओं को जांचा। उन्होंने इस दौरान सभी व्यवस्थाओं का बारीकी से जायजा लिया ताकि किसी भी प्रकार की कमी होने पर उसमें समय पर सुधार किया जा सके और मतदाताओं को कोई भी समस्या ना हो।