बिक्रमगंज थाना क्षेत्र के धनगाईं में एक व्यवसायी से साइबर ठग ने 90 हजार रुपये की ठगी की है। इस संबंध में व्यवसायी भोला सिंह ने सोमवार को 1 बजे बिक्रमगंज थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के आधार पर पुलिस फिलहाल पूरे मामले की जांच करने में जुट गई है।