धामपुर: नहटौर के गांव बाकरनगर में रविदास जयंती के उपलक्ष में दलित समाज द्वारा लगाए गए चबूतरे व झंडे को पुलिस ने हटवाया
नहटौर गांव बाकरनगर में रविदास जयंती के उपलक्ष में दलित समाज के लोगों ने ग्राम समाज की भूमि पर चबूतरा बनाते हुए झंडा लगा दिया।जिसकी सूचना पर राजस्व विभाग व पुलिस की टीम रविवार की अपराह्न करीब तीन बजे मौके पर पहुंची और उन्होंने वहां से झंडे को हटवा दिया।काफी देर तक हंगामा मचता रहा।पुलिस ने तीन महिलाओ सहित चार को हिरासत में लिया है।