जौनपुर: एसपी ने कहा, थानों पर खड़े वाहन अवमुक्त कराएं, अन्यथा होगी नीलामी
पुलिस अधीक्षक जौनपुर डॉ. कौस्तुभ ने बुधवार की सायं करीब 4 बजे प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया कि जिले के सभी थानों पर पिछले 6 माह से अधिक समय से सीज अथवा खड़े वाहनों को अगर वाहन स्वामी अवमुक्त नहीं कराते हैं तो उसकी नीलामी कराई जाएगी।