कटनी नगर: कटनी: कुठला क्षेत्र के पहरुआ गल्ला मंडी में युवक पर चाकू से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, एक फरार
कुठला थाना अंर्तगत पहरुआ गल्ला मंडी में गुरुवार दोपहर एक युवक पर चाकू से हमला किया गया था इस घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है और एक आरोपी फरार बताया जा रहा है आरोपियों में दो नाबालिक भी शामिल हैं इस संबंध में कुठला थाना प्रभारी राजेंद्र मिश्र ने आज शुक्रवार रात 8:40 पर जानकारी दी।