कटनी नगर: दिव्यांग युवक का आरोप, RPF आरक्षक ने करवाई मारपीट, जीआरपी थाने में शिकायत दर्ज
आरपीएफ एक आरक्षक पर ट्रेनो में गुटखा पाउच बेचने वाले एक युवक ने आरक्षक को रुपये नहीं देने पर उंसके द्वारा स्टेशन प्लेटफार्म में उसे पिटवाने का आरोप लगाया और शिकायत जीआरपी थाने में की है। दिव्यांग का आरोप है आरक्षक उससे रुपयो की मांग कर रहा था। और मांग पूरी नहीं होने पर उसे पिटवाया गया। युवक आज शुक्रवार दोपहर 3:50 मिनट पर जीआरपी थाने पहुँच शिकायत की।