मोहम्मदगंज: भीम बराज में भरपूर पानी, फिर भी खेत प्यासे, उत्तर कोयल मुख्य नहर में पानी छोड़े जाने का इंतजार
पलामू जिले में सामान्य से कम बारिश होने के कारण धान की खेती प्रभावित हो रही है। कम बारिश क़े वजह से वैकल्पिक व्यवस्था से करीब आधे किसानों ने ही धान का बिचड़ा खेतों में किया है। बारिश नहीं होने से किसानों की चिंता बढ़ गई है, हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र क़े किसानों की उम्मीदें अब उत्तर कोयल मुख्य नहर पर टिकी हैं।