जगदलपुर: निरंकारी मिशन ने स्वच्छ जल स्वच्छ मन परियोजना के तीसरे चरण के तहत महादेव घाट में स्वच्छता अभियान का किया आयोजन
संत निरंकारी मिशन के तत्वाधान में सद्गुरु माता सुदीक्षा जी महाराज द्वारा सेवा रूप प्राप्त आशीर्वाद से संत निरंकारी चैरिटेबल फाउंडेशन ब्रांच जगदलपुर के सेवादारों एवं साध संगत द्वारा प्रोजेक्ट अमृत स्वच्छ जल स्वच्छ मन के तहत रविवार सुबह 9 बजे महादेव घाट के किनारो की सफाई की गई।कार्यक्रम का शुभारंभ मुखी गोवर्धन दास नवतानी द्वारा सफाई अभियान में शामिल होकर किया।