जगदलपुर: नए बस स्टैंड के पास तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकराकर पलटी, चालक को आई मामूली चोट
नए बस स्टैंड के पास एक तेज रफ्तार कार डिवाइडर से टकरा कर पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में कार चालक को मामूली चोट ही आई ।वहां मौजूद लोगों ने कार चालक को कार से बाहर निकाला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार चालक बेहद तेज रफ्तार से नए बस स्टैंड की ओर से कोर्ट चौक की तरफ जा रहा था और इसी दौरान डिवाइडर से जा टकराया और कार पलट गई।