जगदलपुर: दलपत सागर सागर रोड में वान्या लॉन के पास तेज रफ्तार कार पेड़ से टकराई, चालक गंभीर रूप से घायल
शनिवार रविवार मध्यरात्रि लगभग 1 बजे शहर के दलपत सागर रोड स्थिति वन्या लॉन के पास तेज रफ्तार कार सडक किनारे लगे पेड़ से जा टकराई, जिससे कार के परखच्चे उड़ गए । इस दुर्घटना में कार चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। देर रात होने के कारण दुर्घटना के काफी देर बाद लोगों की इसकी जानकारी हुई ।फिर लोगों ने घटनास्थल पहुंच कार में फंसे व्यक्ति को कार से निकाला।