झालरापाटन: झालावाड़ पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, 28 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली, हत्या और लूट के आरोपी शामिल
झालावाड़ पुलिस ने अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए 28 सक्रिय अपराधियों की हिस्ट्रीशीट खोली है। इनमें मादक पदार्थ तस्करी, हत्या, लूट और नकबजनी के आरोपी शामिल हैं।पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने रविवार सुबह करीब 10:00 बजे बताया कि यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय, जयपुर के निर्देश पर की गई है। इन अपराधियों के खिलाफ दर्ज मामलों की संख्या लगातार बढ़ रही है।