पन्ना: नल में 'जहर', गले में 'प्यास': रहुनियां में जल जीवन मिशन का निकला दम!
#jansamasya
Panna, Panna | Apr 12, 2026 कहते हैं 'जल ही जीवन है', लेकिन जनपद पंचायत की ग्राम पंचायत रहुनियां के लिए जल ही 'जहर' बन चुका है। गर्मी की पहली दस्तक ने ही इस गांव की किस्मत में सूखे के साथ-साथ बीमारी भी लिख दी है। विडंबना देखिए, कागजों पर सरकार हर घर नल से जल पहुँचा रही है, लेकिन हकीकत में यहाँ विकास की टंकी तो खड़ी है, पर उसमें पानी की एक बूंद तक नहीं है।