लूनकरनसर: उपखंड क्षेत्र में 20 मिनट तक हुई ओलावृष्टि, फसलों को हुआ नुकसान
लूणकरणसर उपखंड क्षेत्र के अरजनसर महाजन के बीच भयंकर ओलावृष्टि से किसानों को नुकसान हुआ है। शुक्रवार दोपहर को बदले मौसम के बाद बादलों की गर्जना ओर बरसात से जहां समूचा जिला भीगा वहीं अरजनसर ओर महाजन के बीच करीब 20 मिनट तक ओले गिरे। जिससे रेतीले धोरे बर्फ के पहाड़ जैसे नजर आने लगे। वहीं खेतों में पकाई पर खड़ी ओर कटी फसलों को नुकसान हुआ है।