चित्तौड़गढ़ शहर के न्यू क्लॉथ मार्केट में बुधवार शाम एक युवक के अपहरण की सनसनीखेज वारदात सामने आई। बोरदा निवासी कालू माली मोबाइल में टेंपर ग्लास लगवाने दुकान पर आया था, तभी स्कॉर्पियो से पहुंचे बदमाशों ने उसकी आंखों में मिर्ची डालकर चाकू की धमकी दी और जबरन गाड़ी में बैठाकर फरार हो गए।