पंचकूला: रायपुर रानी के मुख्य बाजार और समानवा गांव में विश्व मलेरिया दिवस पर जागरूकता रैली निकाली गई
डॉ संजीव गोयल प्रवर चिकित्सा अधिकारी सी एच सी रायपुर रानी की अध्यक्षता में टीम बनाकर विश्व मलेरिया दिवस मनाया गया। देव समाज मिडल स्कूल रायपुररानी के विद्यार्थियों के द्वारा इस मौके पर जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस मौके पर बच्चों के द्वारा जागरूक स्नलोग जैसे पानी ठहरेगा जहां, मच्छर पनपेंगे वहां । हमने ठाना है मलेरिया को भगाना है।