पंचकूला: कालका पिंजौर नगर परिषद ने मेन मार्केट से दुकानदारों का सामान हटवाया, पुलिस बल मौजूद रहा
नगर परिषद कालका पिंजौर उस समय एक्शन मोड़ में आ गई जब दुकानों के बाहर रखा सामान दुकानदारों से हटवा लिया। पिंजौर की मेन मार्किट में पुलिस फोर्स भी मौजूद रही। जिनमें लेडिज पुलिस भी शामिल थी। यहां के दुकानदारों ने थोड़ा बहुत इसका विरोध भी किया लेकिन नगर परिषद कालका पिंजौर ने दुकानदारों से दुकानों के आगे सामान हटवाने के दिशा निर्देश दिए। इसके बाद दुकानदारों ने