ऋषिकेश: सिंगटाली पुल निर्माण के लिए 27 को सामूहिक आंदोलन, मांग नहीं मानी तो चार धाम यात्रा रोकने की चेतावनी, ISBT प्रेस क्लब में ऐलान
मूल निवास एवं भू कानून समन्वयी संघर्ष समिति ने आईएसबीटी परिसर स्थित प्रेस क्लब सभागार में प्रेस वार्ता कर चेतावनी दी है। 27 अप्रैल को सामूहिक धरना देंगे और अगर मांग नहीं मानी गई तो चार धाम यात्रा भी रोकेंगे। सिंगटाली में टिहरी और पौड़ी के बीच बनने वाले पुल निर्माण की मांग कर रहे हैं। 24 सालों से लटका हुआ है मामला।