फूलपुर: बीती रात गनवारा गांव में चोरी से हड़कंप, लाखों के जेवरात लेकर फरार हुए चोर।
आजमगढ़ जनपद के फूलपुर तहसील क्षेत्र स्थित अहरौला थाना क्षेत्र के गनवारा गांव में बीती रात चोरी की बड़ी घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। अज्ञात चोर पीछे का दरवाजा खोलकर घर में घुस गए और लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई पीड़ित शिवशंकर मौर्य ने बताया है।