किस्को: बीएस कॉलेज लोहरदगा में एनएसयूआई का हेल्प डेस्क, नए विद्यार्थियों को मिल रही व्यापक सहायता
बीएस कॉलेज, लोहरदगा में छात्र संगठन नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया की ओर से नए नामांकित विद्यार्थियों की सुविधा हेतु एक विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है। इस पहल की अगुवाई लोहरदगा जिला अध्यक्ष मनौवर आलम कर रहे हैं। हेल्प डेस्क का मुख्य उद्देश्य कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया के दौरान नए छात्र-छात्राओं को सही जानकारी, आवेदन से संबंधित मार्गदर्शन एवं आवश्य