किस्को: नवाडीह बरवा चौक में पानी निकासी न होने से घरों में घुसा बरसात का पानी, पुल निर्माण की उठी मांग
लोहरदगा जिला अंतर्गत किस्को प्रखंड के नवाडीह पंचायत स्थित बरवा टोली चौक से नारी, नीनी और सरना टोली को जोड़ने वाली मुख्य सड़क के किनारे रहने वाले ग्रामीण इन दिनों भारी बारिश की मार झेल रहे हैं। सड़क किनारे समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं होने के कारण बरसात का पानी लोगों के घरों में घुस रहा है। इससे कई घरों की दीवारें कमजोर होकर गिरने लगी हैं और चूल्हा जलाना