मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास कार्यक्रम के तहत ग्राम हरद्वार में जल संचय अभियान चलाया गया। MSW–BSW छात्र-छात्राओं, परामर्शदाताओं और विकास खंड समन्वयक अनिल निगम के मार्गदर्शन में ग्रामवासियों के सहयोग से बोरीबंधान बनाकर बहते जल को रोका गया, जिससे भूजल स्तर बढ़ाने में मदद मिलेगी।