गिरिडीह: सिहोड़ीह में रेनबो हाईटेक नर्सरी का उद्घाटन, हरियाली बढ़ाने और पर्यावरण संरक्षण पर जोर।
शहर के सिहोड़ीह में रेनबो हाईटेक नर्सरी का भव्य उद्घाटन बुधवार को 11 बजे किया गया. नर्सरी का उद्घाटन महापौर प्रमिला मेहरा ने फीता काटकर किया. आधुनिक तकनीक से तैयार की गई इस नर्सरी में विभिन्न प्रजातियों के सजावटी और फलदार पौधे उपलब्ध होंगे।