पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया एयरपोर्ट बन जाने के बाद 50 साल की जरूरत को पूरा करना है लक्ष्यः राज्यसभा सांसद संजय झा
पूर्णिया में राज्यसभा सांसद संजय झा ने प्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि पूर्णिया एयरपोर्ट बनना तो तय है। वहीं तैयारी हो रही है कि एयरपोर्ट एक बार बने तो अगले 50 साल की जरूरत को पूरा करे। उन्होंने कहा कि इसके लिए अतिरिक्त 15 एकड़ जमीन की जरूरत थी, वह भी पूरी कर ली गई है।