पूर्णिया पूर्व: खुशकीबाग चौहान टोला में किया गया 72 घंटा हरिनाम संकीर्तन का आयोजन
पूर्णिया पूर्व प्रखंड क्षेत्र के खुशकीबाग स्थित चौहान टोला दुर्गा मंदिर में रामनवमी के उपलक्ष्य में 72 घण्टा हरिनाम संघकीर्तन का आयोजन किया गया।एक दिन पूर्व कलश यात्रा निकाली गयी।जानकारी देते हुए आयोजन कमिटी के सदस्य मनोज चौहान ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी के उपलक्ष्य में हरिनाम संघकीर्तन का आयोजन किया गया है।