पूर्णिया पूर्व: सिविल कोर्ट के एडवोकेट के घर 5.40 लाख की चोरी:पोते के मुंडन में गए थे एडवोकेट
पूर्णिया सिविल कोर्ट के सीनियर एडवोकेट बंद घर का ताला तोड़ चोरों ने 5 लाख 40 हजार की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। गृहस्वामी सपरिवार पोते के मुंडन संस्कार में शरीक होने गांव गए थे। इसी का फायदा उठाकर बेखौफ चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। शातिर चोर घर में रखे 5 लाख के सोने-चांदी के जेवरात और 40 हजार कैश अपने साथ ले गए।