सीतापुर: डल्लुपुर में खेलते समय 3 वर्ष की मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काटा, अस्पताल ले जाने पर हुई मौत
जनपद के इमलिया सुल्तानपुर थाना क्षेत्र के डल्लूपुर गांव में खेलते समय 3 वर्ष की मासूम बच्ची को जहरीले सांप ने काट लिया था। जिसके बाद हालत बिगड़ने पर परिवार वाले बच्ची को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र लेकर जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया था। बच्ची की मौत हो जाने के बाद परिवार में मातम का माहौल है, पुलिस ने पोस्टमार्टम शव का कराया है।