दिल्ली में हुई कार विस्फोट की घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड में हैं। इसी कड़ी में दून पुलिस ने आमजन को सुरक्षा का भरोसा देने और सतर्कता का संदेश देने के लिए नगर व देहात क्षेत्रों में पीएसी के साथ फ्लैगमार्च निकाला।एसएसपी देहरादून के निर्देशन में प्रेमनगर, ऋषिकेश, पटेलनगर, कोतवाली और राजपुर क्षेत्रों में यह फ्लैग मार्च निकाला गया.