खरगोन। अगर आप सस्ती बाइक की तलाश में हैं, तो अपनी जेब तैयार कर लीजिए! शहर के कोतवाली परिसर में सालों से धूल खा रही 77 लावारिस बाइकों की किस्मत का फैसला आगामी 29 अप्रैल को होने जा रहा है। थाना प्रभारी बीएल मंडलोई के अनुसार, प्रशासन की हरी झंडी मिलते ही नीलामी की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।