अरवल: कर्बला मैदान के सामने सोन नदी में नहाते समय डूबा किशोर, SDRF कर रही है तलाश
Arwal, Arwal | Jul 23, 2025 ग्राम मल्लही पट्टी के निवासी शहादत अंसारी के 15 वर्षीय पुत्र जैनुल आबेदीन की सोन नदी में डूबने की दुःखद घटना सामने आई है। वह अपने दोस्तों के साथ कर्बलाह मैदान के सामने नदी में नहा रहा था। पानी के तेज बहाव में बह जाने से वह लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष रामाकांत कुमार SDRF टीम से संपर्क कर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कराया गया