मुरादाबाद: सपा से लोकसभा प्रत्याशियों और विधायकों सहित सीनियर नेताओं ने कल होने वाली मतगणना को लेकर डीएम और एसएसपी से की मुलाकात
सपा से लोकसभा प्रत्याशियों और विधायकों सहित सीनियर नेताओं ने कल होने वाली मतगणना को लेकर डीएम और एसएसपी से मुलाकात कर अपनी चिंता व्यक्त की और कल मतगणना स्थल पर कोई गड़बड़ी न हो इसके लिए पुलिस और प्रशासन से निष्पक्ष और पारदर्शी मतगणना कराने का आहान किया । सपा के प्रत्याशियों का कहना है कि डीएम और एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी होगी।