मुरादाबाद: कोतवाली पुलिस और एसओजी ने बेरोजगार लोगो को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 9 शातिर आरोपियों को किया गिरफ्तार
कोतवाली पुलिस और एसओजी ने फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ करते हुए 9 शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए कई ठगी की घटनाओं का खुलासा किया है। कोतवाली नगर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस की संयुक्त टीम द्वारा फर्जी कॉल सेन्टर का संचालन एवं फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैंक खाता खुलवाकर बेरोजगार लोगो को नौकरी लगवाने का झांसा देकर ठगी करने वाले 9 शातिर आरोपियों जेल भेजा है।