खगौल: दानापुर में पुलिस चौकी से 100 गज दूर बंद अवर सचिव के घर में चोरी, तीन लाख की संपत्ति लेकर फरार हुए चोर
दानापुर की देवपुरम कॉलोनी में चोरों ने बंद घर का ताला तोड़कर करीब तीन लाख रुपये की संपत्ति चोरी कर ली। वारदात लखनी बिगहा पुलिस चौकी से महज 100 गज दूर हुई। अवर सचिव वरुण कुमार पांडेय के परिवार के गांव जाने का फायदा उठाकर चोर एलईडी टीवी, सीसीटीवी कैमरा, डीवीआर, गैस सिलेंडर, सोने-चांदी के जेवरात और पीतल के बर्तन ले गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने छेनी, रॉड और पेचकस