अरवल: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अरवल सोन दियारा क्षेत्र में डीएसपी के नेतृत्व में पुलिस गश्त तेज
Arwal, Arwal | Nov 10, 2025 बिहार विधानसभा आम चुनाव के मद्देनज़र अरवल जिला पुलिस प्रशासन सतर्क मोड में है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, अरवल के नेतृत्व में पुलिस बल ने सोन दियारा क्षेत्र में गहन गश्ती अभियान चलाया। उद्देश्य है शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण रखना। गश्ती के दौरान नावों, सड़क मार्गों और सीमावर्ती इलाकों की गहन जांच की गई।