वाड्रफनगर: सड़क हादसे में अर्टिगा वाहन पेड़ से टकराई, कई लोग हुए घायल
वाड्राफनगर। शुक्रवार दोपहर बचछराज कुंवर वापस लौट रही एक अर्टिगा वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में वाहन में सवार लगभग 10 से 12 लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार घटना के बाद स्थानीय लोगों एवं प्रशासन की मदद से घायलों को 108 एंबुलेंस के माध्यम से जिला चिकित्सालय बलरामपुर भेजा जा रहा है।